Posts

संतों के आशीर्वाद से होगा श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण, सत्य की होगी जीत : महेन्द्र प्रताप

Image
 संतों के आशीर्वाद से होगा श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण, सत्य की होगी जीत : महेन्द्र प्रताप   श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप के बीच वृन्दावन में हुई गहन चर्चा  -अयोध्या में भी मुक्ति न्यास कर रहा संतों के बड़े संवाद की तैयारी,   मथुरा; अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल ग्रहण कर उनका उपवास तुड़वाने वाले श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज  से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने फोगला आश्रम में  मुलाकात की। दोनों के मध्य करीब आधे घंटे हुई गहन वार्ता के केंद्र में श्री कृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मस्जिद का विवाद रहा। स्वामी जी ने मुक्ति न्यास अध्यक्ष को सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि चिंता न करें। जल्द इसे भी देखा जाएगा। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज क...

इस्लामिक तुष्टिकरण करने वालो का हो सामाजिक बहिष्कार: महेंद्र प्रताप

Image
  इस्लामिक तुष्टिकरण करने वालो का हो सामाजिक बहिष्कार: महेंद्र प्रताप - वृंदावन में मानव श्रृंखला कल, सात समंदर पार श्रीकृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति को कड़ा संदेश देने को बड़ी संख्या में शामिल होंगे विदेशी भक्त -आ गया आर पार की लड़ाई का समय, कमर कस तैयार रहें हिन्दू समाज    मथुरा हिंदू समाज के बीच में घुसकर के इस्लामिक तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों का अब समाज से ही बहिष्कार किए जाने का समय आ गया है। भारत से ऐसे लोगों का सफाया होना चाहिए। यह तभी संभव है जब हिंदू संगठित होकर आर पार की लड़ाई के लिए कमर कसकर आगे आएंगे। वृंदावन स्थित विभिन्न आश्रमों में शनिवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने साधु-संतों से की मुलाकात के दौरान कहा कि भारत ही नहीं दुनिया के कई देश वर्तमान में आतंकवाद से पीड़ित हैं। हिंदुओं को संगठित किए जाने पर बल देते हुए न्यास के अध्यक्ष ने कहा कि इस्लामिक तुष्टिकरण करने वाले ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले कर रहे हैं। आज भी बंगाल हिंसा की आग में जल रहा है। पाकिस्तान में हिंदुओं का जीना मुश्किल कर रखा है। उन...

विश्व देखेगा सनातन की शक्ति: महेंद्र प्रताप

Image
 विश्व देखेगा सनातन की शक्ति: महेंद्र प्रताप वृंदावन में 28 को बनने वाली मानव श्रृंखला को लेकर साधु संतों ने किया जनसंपर्क  मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आंदोलन में एक ओर नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 28 अप्रैल सोमवार प्रातः आठ बजे वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर रमणरेती से प्रेम मंदिर तक बनने वाली विराट मानव श्रृंखला की शक्ति को संपूर्ण विश्व देखेगा। शुक्रवार को साधु संतों ने अलग अलग स्थानों पर जनसंपर्क किया। इस दौरान आतंकवाद का समूल खत्मा, बंगाल सरकार की बर्खास्तगी, हिंसा पर प्रभावी रोक लगाने  के मुद्दों को लेकर के हिंदुओं से मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की।  वृंदावन के फोगला आश्रम में शुक्रवार को संत चंद्रदास जी की कथा को संबोधित करते हुए यह जानकारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने दी। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में नहीं देश की आत्मा पर हमला किया है। जम्बू कश्मीर से धारा 370 के हटाकर वहां पर सुरक्षा और विश्वास की जो बहाली की, उसको चुनौती देने वालों के अंत की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। इसी तरह से पूर...

अब चूके तो हिंदुओं के लिए हो सकता है बड़ा खतरा: महेंद्र प्रताप

Image
 अब चूके तो हिंदुओं के लिए हो सकता है बड़ा खतरा: महेंद्र प्रताप मानव श्रृंखला को लेकर वृंदावन में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने किया इस्कॉन से प्रेम मंदिर तक का निरीक्षण मथुरा श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर मुगल काल में किए गए अतिक्रमण को हटाकर वहां भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बनाए जाने और देश के विभिन्न हिस्सों में सुनियोजित तरीके से हिंदुओं पर किए जा रहे हमले रोकने की मांग को लेकर वृंदावन में 28 अप्रैल को बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला को लेकर गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने इस्कॉन मंदिर से लेकर प्रेम मंदिर तक के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ यहां आए श्रद्धालुओं से भी भेंट वार्ता की। न्यास के अध्यक्ष ने उनको मानव श्रृंखला के उद्देश्य की जानकारी देते हुए दोनों ही मुद्दों पर हिंदुओं से एकजुट होने और मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विधर्मियों ने पहले देश को लूटा, हिन्दुओं के चुन चुन कर मंदिरों को तोड़ा और वहां...

स्वतंत्रता दिवस पर इंग्लैंड में बजेगा श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का बिगुल, ब्रिटिश पार्लियामेंट में भी उठेगा मुद्दा

Image
  स्वतंत्रता दिवस पर इंग्लैंड में  बजेगा श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का बिगुल, ब्रिटिश पार्लियामेंट में भी उठेगा मुद्दा मध्य में है लंदन के संत राजराजेश्वरानंद जी महाराज, उनके दाएं बैठे है श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट और उनकी बाई तरफ बैठे गुजरात प्रांत के पूर्व डीजी बंजारा  लंदन में होने वाले सात दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट नए वक्फ कानून को ठहराया सही, राणा सांगा मामले पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन की टिप्पणी गलत : डीजी वंजारा  मथुरा : श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग अब ब्रिटिश पार्लियामेंट में भी सुनाई देगी।15 अगस्त से इंग्लैंड के शहर लंदन में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के निर्देशन में एक सात दिवसीय सम्मेलन का आयोजन होगा। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट इसमें मुख्य अतिथि होंगे। लंदन में कार्यक्रम की कमान संत राजराजेश्वरनंद जी महाराज संभालेंगे। वृंदावन के स्थानीय आश्रम में मंगलवार को श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास क...

नए वक्फ कानूनों के समर्थन में आए श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के वादी महेंद्र प्रताप

Image
 नए वक्फ कानूनों के समर्थन में आए श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के वादी महेंद्र प्रताप   सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, अपना पक्ष रखने की मांग मथुरा नए वक्फ कानून- 2025 के समर्थन में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर बनाई गई मस्जिद को हटाकर वहां पर भगवान का मंदिर बनाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट भी खुलकर सामने आ गए हैं । एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोहत्रा समेत दस अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में नए कानून की वैधता चुनौती देते हुए जो याचिकाएं दाखिल की है, उनके विरुद्ध उन्होंने भी आज सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने नए वक्फ कानूनों को सही ठहराते हुए कोर्ट से मांग की है कि 1995  में वक्फ कानूनों के खिलाफ विभिन्न हाईकोर्ट में हिन्दू पक्ष के द्वारा  दाखिल की गई याचिकाओं को क्लब कर उनकी भी एक साथ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाए।   वर्ष 1995 में अस्तित्व में आए वक्फ परिषद और वक्फ बोर्ड कानूनों में केंद्र सरकार ने हाल ही मे संशो...

महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद रखेगा हिंदुस्तान : महेंद्र प्रताप

Image
 महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद रखेगा हिंदुस्तान : महेंद्र प्रताप - गांव सिनसिनी के दंगल में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने दी श्रीकृष्ण जन्मभूमि फिल्म की जानकारी मथुरा : विधर्मी मुगल शासकों को कई बार युद्ध में पराजित करके दिल्ली में भगवा ध्वजारोहण करने वाले महाराजा सूरजमल के बलिदान को हिंदुस्तान सदैव याद रखेगा। भरतपुर जिले के गांव सिनसिनी में हुए वार्षिक कुश्ती दंगल में पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के मंदिर को तोड़ेने की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित  फिल्म श्रीकृष्ण जन्मभूमि फिल्म बनाई जा रही है, जो कालजई फिल्म होगी। फिल्म में कुछेक दृश्य राजा सूरजमल से भी संबंधित होंगे। भगवान श्री कृष्ण के जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर को विदेशी धरती से आए विधर्मी मुगलों ने चार बार तोड़ा था। इतना ही नहीं लूटपाट कर यहां के हिंदुओं पर घोर अत्याचार किए । उन्होंने बताया, एक एक ऐतिहासिक घटनाओं को समेट कर वह श्री कृष्ण जन्मभूमि फिल्म भी बना रहे हैं। श्री कृष्ण जन्म भूमि विवाद( केस) क...

बेकर न जाएगा पूर्वजों का बलिदान, बनेगा भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर : महेंद्र प्रताप सिंह

Image
 बेकर न जाएगा पूर्वजों का बलिदान, बनेगा भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर : महेंद्र प्रताप सिंह  वृंदावन में किया श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने ऐलान श्रद्धालुओं को संबोधित करते महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट मथुरा: भगवान वर्ष 1670 में औरंगजेब ने श्री कृष्ण मूल गर्भ गृह मंदिर ध्वस्त कर उस स्थान पर बनाई गई शाही ईदगाह मस्जिद को हटवाने के लिए कानूनी लड़ाई से ले कर सड़कों तक संघर्ष करेंगे। हर एक चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे । मगर, अपने पूर्वजों के बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे।  वृंदावन स्थित श्री राधा कृष्ण कृपा धाम में चल रही भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं श्री कृष्ण जन्म भूमि विवाद के वादी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म स्थान को अत्याचारी मुगल औरंगजेब ने ध्वस्त करके सनातन धर्म पर जो जबरदस्त हमला किया, उसको भुलाया नहीं जा सकता है। इतिहास में उस क्रूरता की एक एक घटना का उल्लेख मिलता है। अनगिनत लोगों का धर्मांतरण कराया गया, धर्म न बदलने पर उन सभी हिन्दुओं के सर धड़ से अलग कर दिए गए।...

मथुरा में होकर रहेगा श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण : महेंद्र प्रताप सिंह

Image
 मथुरा में होकर रहेगा श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण : महेंद्र प्रताप सिंह श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के आंदोलन को  मिला जगद्गुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य श्रीजी महाराज का समर्थन, कई मुद्दों पर हुई गहन चर्च  मथुरा: श्रीजी महाराज से वार्ता करते न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट जगद्गुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य श्री जी श्यामा शरण जी महाराज सलेमाबाद ने सोमवार को श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट की अगुवाई में चल रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि  शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर, उस स्थान पर  भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए। वह स्थल ही भगवान श्री कृष्ण के अवतरण का मूल गर्भ गृह है। जिस पर हिंदुओं का हक है। जो उनको मिलना ही चाहिए । श्री कृष्ण भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने जगतगुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य  श्री जी श्याम शरण जी  महाराज सलेमाबाद से आज वृंदावन में मुलाकात की। मुगल काल में भगवान के मंदिर को तोड़कर बनाई गई मस्जिद को हटान...

दूर नही वो दिन जब कब्जाए हिन्दू धार्मिक स्थलों पर बनेंगे मंदिर: महेंद्र प्रताप सिंह

Image
 दूर नही वो दिन जब कब्जाए हिन्दू धार्मिक स्थलों पर बनेंगे मंदिर:  महेंद्र प्रताप सिंह   श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने योगी यूथ ब्रिगेड की प्रांतीय बैठक में सभी संगठनों से एक मंच पर आने का किया आह्वान    मथुरा : श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति से लेकर ताजमहल तेजो महालय में शिव की पूजा अर्चना करने की मांग को लेकर जारी लड़ाई में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। जब योगी यूथ ब्रिगेड की प्रांतीय बैठक में श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने सभी हिंदू संगठनों से एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए ऐलान किया कि अब वह दिन दूर नहीं जब मुगल काल में कब्जाए गए हिंदू धार्मिक स्थल पर पहले की तरह ही भव्य और विशाल मंदिरों का निर्माण होगा। साथ ही उन्होंने हिंदुओं की एकजुटता पर भी बल दिया।  बैठक को संबोधित करते श्री कृष्णा मूवी मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह वृंदावन के गोपालखार स्थित श्री राधा प्रसाद धाम में  श्री हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता हुई प्रदेश स्तरीय ...

छोटे से बना बड़ा आदमी

Image
मधुवन   पूरे इतिहास को अगर देखा समझा जाए तो शक्तिशाली व्यक्ति --महाराजा महारानी सम्राट सामंत और जमीदार। प्रधान सरपंच प्रमुख सभासद निकाय अध्यक्ष विधायक और सांसद। डीएम और एसपी। सबके  हल्के है और अपनी अपनी शक्तियां। दरबार तो आज यहां भी लगते हैं। दरबारियों में विशेष शक्तियां हासिल करने की चालें आज भी चली जा रही हैं। - मनोज चौधरी गांव के सेठ साहूकार करोड़ीमल की हवेली के बगल की झोपड़ी  गरीबदास की थी। गरीबदास अपनी अर्धांगिनी रामप्यारी  के साथ सुख चैन रहते थे। पर रामप्यारी के मन में एक कसक थी कि काश, उसकी भी एक हवेली होती , जिसका एक अट्टा करोड़ीमल की हवेली से ऊंचा होता तो सेठानी को खूब चिढ़ाती। जब भी वह अपने मन की बात पति से कहती तो गरीबदास उसे समझता था कि अरे भाग्यवान हम करोड़ीमल से उन्नीस हैं। ये बात गरीबदास बुलंद आवाज में कहता। इसे सुनकर  सेठ करोड़ीमल विचलित हो जाता। गरीबदास की बात सुनते सुनते करोड़ीमल के कान पक गए  एक दिन वह गरीबदास की झोपड़ी पर पहुंच गया। बोला,  गरीबदास तू मुझसे कब से उन्नीस हो गया। गरीबदास ने मुस्कराते हुए खाट का सिरहाना करोड़ीमल को बैठन...

औरंगजेब समर्थकों को हिंदुस्तान में नहीं कोई स्थान: महेंद्र प्रताप

Image
 औरंगजेब समर्थकों को हिंदुस्तान में कोई स्थान नही: महेंद्र प्रताप  - श्रीकृष्ण जन्म स्थान के विवादित  स्थान पर मंदिर था मंदिर ही बनेगा मथुरा: श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने न बुधवार को आताताई मुग़ल औरंगजेब समर्थकों पर जमकर के बरसे और कहा, ऐसे लोगों के लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है। वे यहां से अपना बोरिया बिस्तर बांधकर वहां वापस जा सकते हैं, जहां से औरंगजेब आया था। इसके साथ उन्होंने यह भी घोषणा की, श्रीकृष्ण जन्मभूमि का जो विवादित स्थल है वहां पहले भी मंदिर था और अब भी मंदिर बनेगा। कोई विधर्मी ताकत हिंदुओं को नहीं रोक सकती है। वृंदावन के बुर्जा रोड स्थित एक आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र है। कब्र पर मकबरा बनाने की जो लोग बात कर रहे हैं वह यह नहीं जानते कि औरंगजेब ने भारत वासियों पर कितने जुल्म अत्याचार किए। यहां तक कि हिंदू मंदिरों को भी औरंगजेब ने तहस नहस कर दिया । ...

अहा, क्या है देहाती जीवन ?

Image
तालाब की सतह पर जमी गंध की मोटी परत  पुराण का वह पन्ना, जिसमें केतकी और चंपा उद्यान का वर्णन मिलता है।  सभी की इच्छा होती है कि वह शक्तिशाली व्यक्ति बने और संसार में उसकी धाक हो। मगर शक्ति प्राप्त करना कोई आसान खेल नहीं है। शक्ति हासिल करने का  खेल सृष्टि के आरंभ में  ही शुरू हो गया था। जो आज भी चल रहा है। हम  इतिहास का अध्ययन करेंगे तो पाएंगे कि आज भी शक्तिशाली व्यक्तियों  के दरबार लगते है। ये दरबार ही शक्ति का केंद्र है। दरबारों में शक्ति प्राप्त करने का खेल भी पुराना है।   जो राजा, महाराजा, महारानी, सम्राट और सामंतों के दरबार होता था। इसकी बुनियाद  छल कपट और धोखे पर टिकी होती थी। अगर आप शक्तिशाली व्यक्ति बनना पसंद करते हैं तो इसके सिद्धांत का ज्ञान आपको होना चाहिए। हम आपको ऐसी ही यात्रा का भागीदार बनाने जा रहे हैं  जो आपको  आपकी घटती बढ़ती शक्ति का एहसास कराएगी। आपकी कई समस्याओं का समाधान करेगी और  बृज मंडल की विरासत का भी परिचय कराएगी। -- मनोज चौधरी  भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा (महानगर) के किनारों को छोड़ते ही गांव द...

देश की चारों दिशाओं से श्रीकृष्ण जन्म की मुक्ति को आएंगी यात्राएं

Image
कार्यक्रम को संबोधित करते श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट  देश की चारों दिशाओं से श्रीकृष्ण जन्म की मुक्ति को आएंगी यात्राएं श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास और संयुक्त भारतीय धर्म संसद ने की घोषणा अलग अलग प्रांतों से आए लोगों को आंदोलन की सफलता की न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दिलाई शपथ मथुरा ;श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन रविवार को एक नया मोड आ गया। गोवर्धन रोड स्थित जीएस फार्म में प्रथम यात्रा के समापन कार्यक्रम में देश के चारों कोनों से विशाल यात्राएं मथुरा के लिए निकलने का निर्णय लिया गया। इसकी शपथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने उपस्थित विभिन्न प्रांतो से आए लोगों को दिलाई।   संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर ने श्री कृष्ण जन्मभूमि भक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि जिस तरह वह श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जन जागरूकता अभियान के साथ साथ जो यात्राएं निकल रहे  हैं। अब ये यात्राएं देश ...

बलदेव के दाऊजी मंदिर में बाहल होगी 121 साल पुरानी व्यवस्था

Image
बलदेव के दाऊजी मंदिर में बाहल होगी 121 साल पुरानी व्यवस्था - पूर्व रिसीवर आरके पांडेय पर लगे आरोप हाईकोर्ट ने किए निरस्त मथुरा: मंदिर ठाकुर श्री दाऊजी महाराज विराजमान बलदेव की प्रबंध व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने मंदिर की 121 साल पुरानी (2 सितम्बर 1904) की व्यवस्था बाहल करने के आदेश दिए हैं, वहीं पूर्व रिसीवर आरके पांडेय के ऊपर लगाए गए आरोपों को भी निरस्त कर दिया है। ठाकुर दाऊजी मंदिर के रिसीवर पद को लेकर चले आ रहे मूलबाद संख्या 94 सन 1923 में पारित राजीनामा डिग्री के अनुसार न्यायालय द्वारा सन 1924 से लगातार रिसीवर नियुक्त करके की जा रही थी। पिछले दस वर्षों (5 जुलाई 2014 ) से रामकटोर पांडे दाऊजी मंदिर रिसीवर के रूप में नियुक्त थे। मूलवाद संख्या 94 सन 1923 में दर्ज मिसलेनियस केस नंबर 165 सन 2020 में  न्यायालय एडीजे पंचम द्वारा आदेश  20.07.2024 एवं 12.09.24 पारित करते हुए ऑडिट रिपोर्ट जमा ना करने एवं बिना अनुमति के मंदिर में निर्माण कार्य कराए जाने के आरोप लगाते हुए, आर के पांडे के अधिकार विलंबित कर रिसीवर पद से हटाया गया था ,जबकि आ...

शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा के नाम से नहीं है कोई वक्फ संपत्ति

Image
 शाही ईदगाह मस्जिद के नाम से नहीं है कोई वक्फ संपत्ति  मथुरा और जिले की पुरानी तहसील रही सादाबाद में 825 संपतियां, जिनका रकबा करीब 351 एकड़  श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह कराएंगे संपत्तियों की जांच कई ऐसी संपत्तियां जिनका रकबा तक नहीं खुला, दर्शायी गई है चौहद्दी  मथुरा: श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर की करीब ढाई एकड़ भूमि पर बनी शाही ईदगाह मस्जिद के नाम से कोई भी संपत्ति वक्फ बोर्ड दर्ज में नहीं है। इसी भूमि पर हिंदुओं के हक का दावा कर रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और श्री कृष्ण जन्म भूमि विवाद के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह को यह जानकारी सूचना अधिनियम के अंतर्गत सर्वे कमिश्नर वक्फ बोर्ड लखनऊ ने दी। इसी के साथ साथ जिले और उसकी पुरानी तहसील सादाबाद में कुल मिलकर 825 वक्फ संपतियों का भी पता चला है। कुछ ऐसी भी जमीन है, जिसका कुल रकबा का उल्लेख तक नहीं किया गया है, इनको छोड़कर कुल 351 एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड की है। न्यास के अध्यक्ष ने इन सभी संपत्तियों की जांच के लिए राजस्व परिषद लखनऊ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा...

शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा हो घोषित

Image
 शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा हो घोषित  -हाईकोर्ट में हिंदू पक्ष ने की मांग, तीन अप्रैल को होगी अब सुनवाई मथुरा: श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने आज हाईकोर्ट में अयोध्या की तरह से ही शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की। इस पर मुस्लिम पक्ष ने अपनी आपत्ति व्यक्त की। अब कोर्ट में तीन अप्रैल को सुनवाई होगी। श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली सुनवाई के दौरान श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के हिन्दू पक्षकार महेंद्र प्रताप एडवोकेट ने कोर्ट के समक्ष श्री कृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह को तोड़कर वहां पर बनाई गई मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किए जाने की मांग रखी और कहा कि इससे पहले अयोध्या में भी बाबरी मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया गया था। अन्य मामलों को भी विवादित ढांचा घोषित किया जा चुका है । ठीक उसी तरह मथुरा स्थित शाही ईदगाह मस्जिद को भी विवादित ढांचा घोषित किया जाए इस पर मुस्लिम पक्ष ने अपनी आपत्ति व्यक्त की। महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने यह जानका...