महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद रखेगा हिंदुस्तान : महेंद्र प्रताप


 महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद रखेगा हिंदुस्तान : महेंद्र प्रताप

- गांव सिनसिनी के दंगल में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने दी श्रीकृष्ण जन्मभूमि फिल्म की जानकारी



मथुरा : विधर्मी मुगल शासकों को कई बार युद्ध में पराजित करके दिल्ली में भगवा ध्वजारोहण करने वाले महाराजा सूरजमल के बलिदान को हिंदुस्तान सदैव याद रखेगा। भरतपुर जिले के गांव सिनसिनी में हुए वार्षिक कुश्ती दंगल में पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के मंदिर को तोड़ेने की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित  फिल्म श्रीकृष्ण जन्मभूमि फिल्म बनाई जा रही है, जो कालजई फिल्म होगी। फिल्म में कुछेक दृश्य राजा सूरजमल से भी संबंधित होंगे।

भगवान श्री कृष्ण के जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर को विदेशी धरती से आए विधर्मी मुगलों ने चार बार तोड़ा था। इतना ही नहीं लूटपाट कर यहां के हिंदुओं पर घोर अत्याचार किए । उन्होंने बताया, एक एक ऐतिहासिक घटनाओं को समेट कर वह श्री कृष्ण जन्मभूमि फिल्म भी बना रहे हैं। श्री कृष्ण जन्म भूमि विवाद( केस) के वादी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि इसके साथ ही वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विधर्मी औरंगजेब द्वारा बनवाई मस्जिद को हटाए जाने और वहां श्रीकृष्ण जी का मंदिर निर्माण करने की कानूनी लड़ाई वह हाईकोर्ट में लड़ रहे हैं। साथ ही साथ हिंदुओं को जागृत करने के लिए धरातल पर भी संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल ने सनातन की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, उसे  हिंदुस्तान का इतिहास सदैव याद रखेगा। मुगलों ने राजा की धोखे से हत्या कर दी थी। उन्हीं विधर्मियों ने ही हमारे मठ मंदिर तहस नहस किए। साधु संतों पर जुल्म किया। उनको लूटा और हिन्दुओं को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। महिलाओं का मान मर्दन किया। इन्हीं सब ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर ही वह एक फिल्म भी बना रहे है, जिसका नाम श्री कृष्ण जन्म भूमि है। इसमें राजा साहब के बलिदान के कुछेक दृश्य भी शामिल किए जाएंगे। उनकी इस घोषणा का मौजूद हजारों की भीड़ ने बड़े उत्साह साथ तालियां बजा कर स्वागत किया और महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के मिशन का तालियां समर्थन किया। उन्होंने बताया कि इस लिए ही फिल्म की शूटिंग भी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में कराई जाएगी, जो जल्द शुरु हो जाएगी।इससे पूर्व ग्रामीणों ने न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर वृंदावन के  क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंद जी महाराज, मनोज चौधरी और राजवीर सिंह भी साथ थे।

Comments

Popular posts from this blog

बलदेव के दाऊजी मंदिर में बाहल होगी 121 साल पुरानी व्यवस्था

अहा, क्या है देहाती जीवन ?

दूर नही वो दिन जब कब्जाए हिन्दू धार्मिक स्थलों पर बनेंगे मंदिर: महेंद्र प्रताप सिंह