मथुरा में होकर रहेगा श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण : महेंद्र प्रताप सिंह
मथुरा में होकर रहेगा श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण : महेंद्र प्रताप सिंह
श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के आंदोलन को मिला जगद्गुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य श्रीजी महाराज का समर्थन, कई मुद्दों पर हुई गहन चर्च
मथुरा: श्रीजी महाराज से वार्ता करते न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट
जगद्गुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य श्री जी श्यामा शरण जी महाराज सलेमाबाद ने सोमवार को श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट की अगुवाई में चल रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर, उस स्थान पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए। वह स्थल ही भगवान श्री कृष्ण के अवतरण का मूल गर्भ गृह है। जिस पर हिंदुओं का हक है। जो उनको मिलना ही चाहिए।
श्री कृष्ण भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने जगतगुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य श्री जी श्याम शरण जी महाराज सलेमाबाद से आज वृंदावन में मुलाकात की। मुगल काल में भगवान के मंदिर को तोड़कर बनाई गई मस्जिद को हटाने के लिए न्यास के बैनर तले चलाए जा रहे आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर गहन चर्चा हुई। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि महाराजश्री ने भी भगवान श्री कृष्ण के मंदिर निर्माण का समर्थन किया और कहा कि न्यायालय में चल रहे मुकदमा में अगर गवाही देने की बात होगी तो वह मंदिर निर्माण के पक्ष में गवाही देने के लिए न्यास के साथ न्यायालय में खड़े नजर आएंगे। महाराजश्री ने यह भी बताया कि उनके पास कई अहम साक्ष्य भी है, जो मंदिर पक्ष को मजबूत करते है, उनको भी कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके साथ-साथ देश दुनिया में श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के आंदोलन को निर्णायक दौर में पहुंचने के लिए भी महाराज श्री ने न्यास के अध्यक्ष को हर संभव सहयोग करने का वादा किया। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि जिस तरह से साधु संतों का उनके आंदोलन को समर्थन मिल रहा है, उससे वह इस बात को दावे के साथ कह सकते हैं कि एक दिन मूल गर्भ गृह स्थल भी अतिक्रमण से मुक्त होगा और वहां भगवान का विशाल मंदिर बनेगा। न्यास के अध्यक्ष ने महाराज श्री को बताया कि हिंदू संगठन भी न्यास के आंदोलन से जुड़ रहे हैं। विभिन्न हिन्दू संगठनों ने न्यास के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संघर्ष किए जाने का भरोसा दिलाया। इससे पहले वह प्रमुख सन्तों भी भेंट कर चुके है और सभी का न्यास के साथ हैं। श्रीकृष्ण जन्म मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन जिस गति से दुनिया भर में चल रहा है, जब दिन सभी आंदोलनकारी एक मंच पर आयेंगे। उसी दिन मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो जायेगा।
Comments
Post a Comment