संतों के आशीर्वाद से होगा श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण, सत्य की होगी जीत : महेन्द्र प्रताप


 संतों के आशीर्वाद से होगा श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण, सत्य की होगी जीत : महेन्द्र प्रताप

 





श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप के बीच वृन्दावन में हुई गहन चर्चा


 -अयोध्या में भी मुक्ति न्यास कर रहा संतों के बड़े संवाद की तैयारी,  


मथुरा;

अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल ग्रहण कर उनका उपवास तुड़वाने वाले श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज 

से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने फोगला आश्रम में  मुलाकात की। दोनों के मध्य करीब आधे घंटे हुई गहन वार्ता के केंद्र में श्री कृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मस्जिद का विवाद रहा। स्वामी जी ने मुक्ति न्यास अध्यक्ष को सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि चिंता न करें। जल्द इसे भी देखा जाएगा।


श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज की वृंदावन के फोगला आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा चल रही। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने स्वामी जी को बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन है। इसपर भगवान श्रीकृष्ण का एक विशाल मंदिर बना था, जिसको आक्रांता मुगल औरंगजेब ने ध्वस्त कराकर करीब ढाई एकड़ हिस्से में मस्जिद का निर्माण करवाया था। मस्जिद श्रीकृष्ण जन्मभूमि (मूल गर्भ गृह) के ऊपर बनी हुई है। इसे वहां से हटवा कर उस स्थान पर एक विशाल भव्य मंदिर निर्माण कराने की मांग को ले कर न्यायालय मुकदमा विचाराधीन है और वह उस मुकदमा के वादी हैं।

महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने स्वामी जी को यह भी बताया, शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किए जाने की मांग को लेकर उन्होंने पूर्व में कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर मुस्लिम पक्ष ने अपनी आपत्ति व्यक्त की थी, अब उसका जबाव छह मई को कोर्ट में दिया जाएगा। इसकी मजबूती से तैयारी 

की गई है। उन्होंने स्वामीजी को यह भी जानकारी दी कि इसका आधार अयोध्या की बाबरी मस्जिद मामले का निर्णय आने से पहले कोर्ट ने ही मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया था। उन्होंने संत को बताया कि सत्य की जीत होगी और भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बनेगा। उन्होंने कोर्ट में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों की जानकारी देते हुए आगामी रणनीति से भी अवगत कराया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट से कोर्ट द्वारा अब तक इस मामले को लेकर के दिए गए एक एक आदेश निर्देशों की भी जानकारी मांग ली और जन आंदोलन की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की। न्यास के अध्यक्ष ने बताया कि वृंदावन में पिछले साल नवम्बर में बुलाई गई धर्म संसद में देश विदेश के प्रमुख साधु संतों ने भागीदारी की थी। उसके बाद ही जनवरी में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार से हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया। छह करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर हमारे आंदोलन को समर्थन दिया है, यह अभियान अभी जारी है। स्पेन और ऑस्ट्रेलिया में आंदोलन आरंभ हो गया है, अगस्त में इंग्लैंड के लंदन में बड़ा आंदोलन शुरू किए जाने की तैयारियों अंतिम दौर में चल रही है। न्यास अध्यक्ष ने महाकुंभ महासंवाद और धर्मसंसद में लिए गए निर्णयों की भी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी को दी। स्वामी जी ने न्यास के अध्यक्ष को आंदोलन की सफलता का आशीर्वाद देते हुए   कहा कि हमारा आशीर्वाद आपके साथ है। शीघ्र इसको भी देखा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बलदेव के दाऊजी मंदिर में बाहल होगी 121 साल पुरानी व्यवस्था

अहा, क्या है देहाती जीवन ?

दूर नही वो दिन जब कब्जाए हिन्दू धार्मिक स्थलों पर बनेंगे मंदिर: महेंद्र प्रताप सिंह