Posts

Showing posts from March, 2025

मथुरा में होकर रहेगा श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण : महेंद्र प्रताप सिंह

Image
 मथुरा में होकर रहेगा श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण : महेंद्र प्रताप सिंह श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के आंदोलन को  मिला जगद्गुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य श्रीजी महाराज का समर्थन, कई मुद्दों पर हुई गहन चर्च  मथुरा: श्रीजी महाराज से वार्ता करते न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट जगद्गुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य श्री जी श्यामा शरण जी महाराज सलेमाबाद ने सोमवार को श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट की अगुवाई में चल रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि  शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर, उस स्थान पर  भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए। वह स्थल ही भगवान श्री कृष्ण के अवतरण का मूल गर्भ गृह है। जिस पर हिंदुओं का हक है। जो उनको मिलना ही चाहिए । श्री कृष्ण भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने जगतगुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य  श्री जी श्याम शरण जी  महाराज सलेमाबाद से आज वृंदावन में मुलाकात की। मुगल काल में भगवान के मंदिर को तोड़कर बनाई गई मस्जिद को हटान...

दूर नही वो दिन जब कब्जाए हिन्दू धार्मिक स्थलों पर बनेंगे मंदिर: महेंद्र प्रताप सिंह

Image
 दूर नही वो दिन जब कब्जाए हिन्दू धार्मिक स्थलों पर बनेंगे मंदिर:  महेंद्र प्रताप सिंह   श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने योगी यूथ ब्रिगेड की प्रांतीय बैठक में सभी संगठनों से एक मंच पर आने का किया आह्वान    मथुरा : श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति से लेकर ताजमहल तेजो महालय में शिव की पूजा अर्चना करने की मांग को लेकर जारी लड़ाई में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। जब योगी यूथ ब्रिगेड की प्रांतीय बैठक में श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने सभी हिंदू संगठनों से एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए ऐलान किया कि अब वह दिन दूर नहीं जब मुगल काल में कब्जाए गए हिंदू धार्मिक स्थल पर पहले की तरह ही भव्य और विशाल मंदिरों का निर्माण होगा। साथ ही उन्होंने हिंदुओं की एकजुटता पर भी बल दिया।  बैठक को संबोधित करते श्री कृष्णा मूवी मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह वृंदावन के गोपालखार स्थित श्री राधा प्रसाद धाम में  श्री हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता हुई प्रदेश स्तरीय ...

छोटे से बना बड़ा आदमी

Image
मधुवन   पूरे इतिहास को अगर देखा समझा जाए तो शक्तिशाली व्यक्ति --महाराजा महारानी सम्राट सामंत और जमीदार। प्रधान सरपंच प्रमुख सभासद निकाय अध्यक्ष विधायक और सांसद। डीएम और एसपी। सबके  हल्के है और अपनी अपनी शक्तियां। दरबार तो आज यहां भी लगते हैं। दरबारियों में विशेष शक्तियां हासिल करने की चालें आज भी चली जा रही हैं। - मनोज चौधरी गांव के सेठ साहूकार करोड़ीमल की हवेली के बगल की झोपड़ी  गरीबदास की थी। गरीबदास अपनी अर्धांगिनी रामप्यारी  के साथ सुख चैन रहते थे। पर रामप्यारी के मन में एक कसक थी कि काश, उसकी भी एक हवेली होती , जिसका एक अट्टा करोड़ीमल की हवेली से ऊंचा होता तो सेठानी को खूब चिढ़ाती। जब भी वह अपने मन की बात पति से कहती तो गरीबदास उसे समझता था कि अरे भाग्यवान हम करोड़ीमल से उन्नीस हैं। ये बात गरीबदास बुलंद आवाज में कहता। इसे सुनकर  सेठ करोड़ीमल विचलित हो जाता। गरीबदास की बात सुनते सुनते करोड़ीमल के कान पक गए  एक दिन वह गरीबदास की झोपड़ी पर पहुंच गया। बोला,  गरीबदास तू मुझसे कब से उन्नीस हो गया। गरीबदास ने मुस्कराते हुए खाट का सिरहाना करोड़ीमल को बैठन...

औरंगजेब समर्थकों को हिंदुस्तान में नहीं कोई स्थान: महेंद्र प्रताप

Image
 औरंगजेब समर्थकों को हिंदुस्तान में कोई स्थान नही: महेंद्र प्रताप  - श्रीकृष्ण जन्म स्थान के विवादित  स्थान पर मंदिर था मंदिर ही बनेगा मथुरा: श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने न बुधवार को आताताई मुग़ल औरंगजेब समर्थकों पर जमकर के बरसे और कहा, ऐसे लोगों के लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है। वे यहां से अपना बोरिया बिस्तर बांधकर वहां वापस जा सकते हैं, जहां से औरंगजेब आया था। इसके साथ उन्होंने यह भी घोषणा की, श्रीकृष्ण जन्मभूमि का जो विवादित स्थल है वहां पहले भी मंदिर था और अब भी मंदिर बनेगा। कोई विधर्मी ताकत हिंदुओं को नहीं रोक सकती है। वृंदावन के बुर्जा रोड स्थित एक आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र है। कब्र पर मकबरा बनाने की जो लोग बात कर रहे हैं वह यह नहीं जानते कि औरंगजेब ने भारत वासियों पर कितने जुल्म अत्याचार किए। यहां तक कि हिंदू मंदिरों को भी औरंगजेब ने तहस नहस कर दिया । ...

अहा, क्या है देहाती जीवन ?

Image
तालाब की सतह पर जमी गंध की मोटी परत  पुराण का वह पन्ना, जिसमें केतकी और चंपा उद्यान का वर्णन मिलता है।  सभी की इच्छा होती है कि वह शक्तिशाली व्यक्ति बने और संसार में उसकी धाक हो। मगर शक्ति प्राप्त करना कोई आसान खेल नहीं है। शक्ति हासिल करने का  खेल सृष्टि के आरंभ में  ही शुरू हो गया था। जो आज भी चल रहा है। हम  इतिहास का अध्ययन करेंगे तो पाएंगे कि आज भी शक्तिशाली व्यक्तियों  के दरबार लगते है। ये दरबार ही शक्ति का केंद्र है। दरबारों में शक्ति प्राप्त करने का खेल भी पुराना है।   जो राजा, महाराजा, महारानी, सम्राट और सामंतों के दरबार होता था। इसकी बुनियाद  छल कपट और धोखे पर टिकी होती थी। अगर आप शक्तिशाली व्यक्ति बनना पसंद करते हैं तो इसके सिद्धांत का ज्ञान आपको होना चाहिए। हम आपको ऐसी ही यात्रा का भागीदार बनाने जा रहे हैं  जो आपको  आपकी घटती बढ़ती शक्ति का एहसास कराएगी। आपकी कई समस्याओं का समाधान करेगी और  बृज मंडल की विरासत का भी परिचय कराएगी। -- मनोज चौधरी  भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा (महानगर) के किनारों को छोड़ते ही गांव द...

देश की चारों दिशाओं से श्रीकृष्ण जन्म की मुक्ति को आएंगी यात्राएं

Image
कार्यक्रम को संबोधित करते श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट  देश की चारों दिशाओं से श्रीकृष्ण जन्म की मुक्ति को आएंगी यात्राएं श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास और संयुक्त भारतीय धर्म संसद ने की घोषणा अलग अलग प्रांतों से आए लोगों को आंदोलन की सफलता की न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दिलाई शपथ मथुरा ;श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन रविवार को एक नया मोड आ गया। गोवर्धन रोड स्थित जीएस फार्म में प्रथम यात्रा के समापन कार्यक्रम में देश के चारों कोनों से विशाल यात्राएं मथुरा के लिए निकलने का निर्णय लिया गया। इसकी शपथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने उपस्थित विभिन्न प्रांतो से आए लोगों को दिलाई।   संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर ने श्री कृष्ण जन्मभूमि भक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि जिस तरह वह श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जन जागरूकता अभियान के साथ साथ जो यात्राएं निकल रहे  हैं। अब ये यात्राएं देश ...

बलदेव के दाऊजी मंदिर में बाहल होगी 121 साल पुरानी व्यवस्था

Image
बलदेव के दाऊजी मंदिर में बाहल होगी 121 साल पुरानी व्यवस्था - पूर्व रिसीवर आरके पांडेय पर लगे आरोप हाईकोर्ट ने किए निरस्त मथुरा: मंदिर ठाकुर श्री दाऊजी महाराज विराजमान बलदेव की प्रबंध व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने मंदिर की 121 साल पुरानी (2 सितम्बर 1904) की व्यवस्था बाहल करने के आदेश दिए हैं, वहीं पूर्व रिसीवर आरके पांडेय के ऊपर लगाए गए आरोपों को भी निरस्त कर दिया है। ठाकुर दाऊजी मंदिर के रिसीवर पद को लेकर चले आ रहे मूलबाद संख्या 94 सन 1923 में पारित राजीनामा डिग्री के अनुसार न्यायालय द्वारा सन 1924 से लगातार रिसीवर नियुक्त करके की जा रही थी। पिछले दस वर्षों (5 जुलाई 2014 ) से रामकटोर पांडे दाऊजी मंदिर रिसीवर के रूप में नियुक्त थे। मूलवाद संख्या 94 सन 1923 में दर्ज मिसलेनियस केस नंबर 165 सन 2020 में  न्यायालय एडीजे पंचम द्वारा आदेश  20.07.2024 एवं 12.09.24 पारित करते हुए ऑडिट रिपोर्ट जमा ना करने एवं बिना अनुमति के मंदिर में निर्माण कार्य कराए जाने के आरोप लगाते हुए, आर के पांडे के अधिकार विलंबित कर रिसीवर पद से हटाया गया था ,जबकि आ...

शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा के नाम से नहीं है कोई वक्फ संपत्ति

Image
 शाही ईदगाह मस्जिद के नाम से नहीं है कोई वक्फ संपत्ति  मथुरा और जिले की पुरानी तहसील रही सादाबाद में 825 संपतियां, जिनका रकबा करीब 351 एकड़  श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह कराएंगे संपत्तियों की जांच कई ऐसी संपत्तियां जिनका रकबा तक नहीं खुला, दर्शायी गई है चौहद्दी  मथुरा: श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर की करीब ढाई एकड़ भूमि पर बनी शाही ईदगाह मस्जिद के नाम से कोई भी संपत्ति वक्फ बोर्ड दर्ज में नहीं है। इसी भूमि पर हिंदुओं के हक का दावा कर रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और श्री कृष्ण जन्म भूमि विवाद के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह को यह जानकारी सूचना अधिनियम के अंतर्गत सर्वे कमिश्नर वक्फ बोर्ड लखनऊ ने दी। इसी के साथ साथ जिले और उसकी पुरानी तहसील सादाबाद में कुल मिलकर 825 वक्फ संपतियों का भी पता चला है। कुछ ऐसी भी जमीन है, जिसका कुल रकबा का उल्लेख तक नहीं किया गया है, इनको छोड़कर कुल 351 एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड की है। न्यास के अध्यक्ष ने इन सभी संपत्तियों की जांच के लिए राजस्व परिषद लखनऊ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा...

शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा हो घोषित

Image
 शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा हो घोषित  -हाईकोर्ट में हिंदू पक्ष ने की मांग, तीन अप्रैल को होगी अब सुनवाई मथुरा: श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने आज हाईकोर्ट में अयोध्या की तरह से ही शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की। इस पर मुस्लिम पक्ष ने अपनी आपत्ति व्यक्त की। अब कोर्ट में तीन अप्रैल को सुनवाई होगी। श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली सुनवाई के दौरान श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के हिन्दू पक्षकार महेंद्र प्रताप एडवोकेट ने कोर्ट के समक्ष श्री कृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह को तोड़कर वहां पर बनाई गई मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किए जाने की मांग रखी और कहा कि इससे पहले अयोध्या में भी बाबरी मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया गया था। अन्य मामलों को भी विवादित ढांचा घोषित किया जा चुका है । ठीक उसी तरह मथुरा स्थित शाही ईदगाह मस्जिद को भी विवादित ढांचा घोषित किया जाए इस पर मुस्लिम पक्ष ने अपनी आपत्ति व्यक्त की। महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने यह जानका...