इस्लामिक तुष्टिकरण करने वालो का हो सामाजिक बहिष्कार: महेंद्र प्रताप

इस्लामिक तुष्टिकरण करने वालो का हो सामाजिक बहिष्कार: महेंद्र प्रताप - वृंदावन में मानव श्रृंखला कल, सात समंदर पार श्रीकृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति को कड़ा संदेश देने को बड़ी संख्या में शामिल होंगे विदेशी भक्त -आ गया आर पार की लड़ाई का समय, कमर कस तैयार रहें हिन्दू समाज मथुरा हिंदू समाज के बीच में घुसकर के इस्लामिक तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों का अब समाज से ही बहिष्कार किए जाने का समय आ गया है। भारत से ऐसे लोगों का सफाया होना चाहिए। यह तभी संभव है जब हिंदू संगठित होकर आर पार की लड़ाई के लिए कमर कसकर आगे आएंगे। वृंदावन स्थित विभिन्न आश्रमों में शनिवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने साधु-संतों से की मुलाकात के दौरान कहा कि भारत ही नहीं दुनिया के कई देश वर्तमान में आतंकवाद से पीड़ित हैं। हिंदुओं को संगठित किए जाने पर बल देते हुए न्यास के अध्यक्ष ने कहा कि इस्लामिक तुष्टिकरण करने वाले ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले कर रहे हैं। आज भी बंगाल हिंसा की आग में जल रहा है। पाकिस्तान में हिंदुओं का जीना मुश्किल कर रखा है। उन...